गिरिडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गांव के पास कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापामारी की गई, जिसमें तकमुल अंसारी नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी मकबुल अंसारी और छोटू अंसारी उर्फ फारूक फरार हो गए। आरोपी डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर फर्जी नंबर डालते थे और कॉल आने पर पीड़ित को व्हाट्सएप पर नकली APK फाइल भेजकर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने त्वरित तत्परता दिखाई और गिरिडीह के साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंचाई है।












