Aba News

गिरिडीह के खिलाड़ी सेपक टेकरा में दिखाएंगे दम, धनबाद टूर्नामेंट में होगी भागीदारी

गिरिडीह जिला से महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों की जूनियर एवं सीनियर टीमें आने वाले झारखंड राज्य स्तरीय सेपक टेकरा टूर्नामेंट में धनबाद में हिस्सा लेंगी। किरन पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने की और इसमें संघ के सचिव नुरुल हुदा, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, जुलकर नेन, विवेक कुमार और हिमांशु शेखर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

संघ के सचिव नुरुल हुदा ने कहा कि गिरिडीह में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं और हमें उम्मीद है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष राजीव सिंह ने जोर दिया कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन के लिए जरूरी है क्योंकि यह मानसिक और शारीरिक विकास दोनों को बढ़ाता है। वहीं, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि अगर खिलाड़ियों को उचित फंडिंग मिले तो गिरिडीह के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहरा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें