गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में तेतरिया सलैडीह निवासी बुजुर्ग अजीज मियां का घर लगातार बारिश में ढह गया। प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम होने और सरकार आपके द्वार में आवेदन देने के बावजूद उन्हें अब तक घर नहीं मिला। मजबूरी में धरना पर बैठे अजीज मियां ने आरोप लगाया कि पंचायत के मुखिया ने उनसे 25 हज़ार की रिश्वत मांगी, और न देने पर आवास से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत में कई पक्के मकान वालों को लाभ दिया गया, जबकि असली जरूरतमंदों को अनदेखा किया जा रहा है।

धरना की खबर मिलते ही बीडीओ फणीश्वर राजवार मौके पर पहुंचे और आवास देने का आश्वासन देते हुए उन्हें पंचायत भवन में शिफ्ट करने का आदेश दिया। लेकिन मुखिया इस्लाम अंसारी ने चाभी देने से इनकार कर दिया और मामले को टालते रहे। अब यह बुजुर्ग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।












