Aba News

पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण पर उपायुक्त ने की समीक्षा, कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

गिरिडीह, 18 अगस्त 2025। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन पथ निर्माण की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने निर्माणाधीन सड़क की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ताहीनता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी या अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि अधूरे कार्यों में आ रही बाधाओं को आपसी समन्वय से दूर करें ताकि सड़क समय पर पूरी हो सके। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान लोगों की आवाजाही सुचारू रहे और नियमित पानी का छिड़काव किया जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। बैठक में अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल व पेयजल प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें