गिरीडीह जिले के तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को तिसरी हटिया गेट के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत तिसरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सांख निवासी मन्नू यादव अपनी पत्नी विनीता यादव और साली ललिता यादव के साथ बैंक जा रहे थे, तभी सामने से खिजुरी स्कूल से लौट रहे कारू बरनवाल के पुत्र नीरज कुमार की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में मन्नू यादव, उनकी पत्नी और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।













