Aba News

बोरोटांड़ के ग्रामीणों ने बेंगाबाद सीओ को आवेदन देकर जमीन सीमांकन में गड़बड़ी का किया विरोध

बेंगाबाद, 18 अगस्त। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में महुआर (बोरोटांड़) के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में बेंगाबाद अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचलाधिकारी के नाम एक लिखित आवेदन समर्पित किया। आवेदन में 4 अगस्त को राजकीय शोक एवं अवकाश के दिन बोरोटांड़ में जमीन सीमांकन के नाम पर हुई गुंडागर्दी और गड़बड़ी का विरोध करते हुए उचित जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने बताया कि सीमांकन के दौरान भू-माफिया समर्थित असामाजिक तत्वों द्वारा गरीबों की जमीन कब्जाने की साजिश की गई, जो भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ को दर्शाती है। अंचल स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर उच्च अधिकारियों को भी लिखित रूप से अवगत कराकर संगठित आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, शिवनंदन यादव, शंभू तुरी, सुखदेव गोस्वामी, संतोष यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें