Aba News

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है रजनीकांत की कुली, 200 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली रिलीज़ के बाद से ही टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है। चौथे दिन यानी संडे को भी इस फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया। हालांकि वीकेंड पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद शनिवार को कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि कुली महज तीन दिनों में ही 159 करोड़ रुपये कमा चुकी थी और अब चार दिन पूरे होने पर इसकी कुल कमाई 194.25 करोड़ तक पहुँच गई है। यानी यह फिल्म अब 200 करोड़ क्लब से केवल 5.75 करोड़ रुपये की दूरी पर है।

सबसे खास बात यह है कि कुली ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 से भी बढ़त बनाए रखी है। वॉर 2 के साथ क्लैश होने के बावजूद रजनीकांत का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले दिन फिल्म ने 65 करोड़, दूसरे दिन 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन यानी संडे को कुली ने लगभग 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने वीकेंड पर बंपर कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज अहम भूमिकाओं में हैं। आमिर खान भी कैमियो करते दिखाई देते हैं। आलोचकों की ओर से फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। ऐसे में अब पूरी उम्मीद है कि कुली सोमवार को 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें