Aba News

ब्लॉसम मॉन्टेसरी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

सिहोडीह कॉलेज मोड़ स्थित ब्लॉसम मॉन्टेसरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही आनंद और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, प्रेम, करुणा और निस्वार्थ भावनाओं का संचार करना और भक्ति व ईश्वरीय कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर बच्चे राधारानी और कृष्ण के रूप में उपस्थित होकर दर्शकों का मन मोहने में सफल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मटकी फोड़ प्रतियोगिता से हुई, जिसके बाद बच्चों ने भक्ति और उत्साह से भरपूर नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल सुषमा प्रसाद, वाइस प्रिंसिपल संतोषी वर्मा, शिक्षिका वर्षा कुमारी, गायत्री कवर, अंजनी सिंह, दीक्षा करण, दामिनी, शिवानी और पूजा कुमारी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें