Aba News

जमुआ में पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ राष्ट्रीय यादव सेना, राजद और भीम आर्मी का लाठी मार्च

गिरिडीह जिले के जमुआ में आज 17 अगस्त को राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड कमेटी, राजद जमुआ प्रखंड कमेटी और भीम आर्मी के संयुक्त बैनर तले लाठी मार्च निकाला गया। प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव के नेतृत्व में यह मार्च प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर जमुआ चौक होते हुए थाना गेट तक पहुंचा और पुनः चौक पर आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।

मार्च में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा हाथों में तख्ती व लाठी लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता सेना के युवा अध्यक्ष पूरन यादव ने और संचालन निरंजन यादव ने किया। वक्ताओं ने जमुआ थाना पुलिस पर दलित किसानों की जमीन लूटने, बेटियों के हत्यारों की गिरफ्तारी न करने, गरीबों से वसूली करने और पत्रकारों को धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर धर्मेंद्र यादव, गिरेंद्र यादव, इरफान आलम, हुलास यादव, उज्जवल रावण, गौरव कुमार, पिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें