गिरिडीह जिला साउंड यूनियन की ओर से होटल संगम गार्डन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस शिविर में अजय शिवानी, सिकंदर पंडित, अमर कुमार, सन्नी कुमार समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें कई पहली बार रक्तदान करने वाले भी शामिल थे। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने बताया कि साउंड यूनियन सामाजिक दायित्वों को लेकर गंभीर है और हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।

उन्होंने नवंबर में एक बड़े रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की। मौके पर मौजूद रेड क्रॉस चेयरमैन सह ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां संग्रहित रक्त से कई लोगों को जीवनदान मिलेगा और स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, सुरेश प्रसाद, अमित कुमार, डॉ. शोहेल अख्तर, संत कुमार, रंजीत कुमार, विनिता मरांडी, योगेंद्र पासवान समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही।












