इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन ने इनरव्हील वाटिका में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पीडीसी पूनम सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में क्लब अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के तहत “पर्यावरण परियोजना” के अंतर्गत सदस्याओं ने बच्चों को नीम, आंवला, तुलसी, अजवाइन जैसे औषधीय पौधे और चॉकलेट्स भेंट किए तथा उनके लाभ, देखभाल और पर्यावरण व स्वास्थ्य में महत्व की जानकारी दी।

पूनम सहाय ने कहा कि जैसे स्वतंत्रता कठिन संघर्ष से मिली, वैसे ही पौधों की देखभाल से वे भविष्य में हमें स्वच्छ पर्यावरण और निरोग जीवन देंगे। उन्होंने बताया कि क्लब हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को औषधीय पौधों का रोपण करता है, जिसके परिणामस्वरूप इनरव्हील वाटिका आज हरी-भरी होकर एक सुंदर स्थल के रूप में विकसित हो रही है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव स्मृति आनंद, पूर्व आईएसओ सुनीता शर्मा, सदस्य प्रमिला मेहरा, रश्मि गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं और परियोजना को सफल बनाने में योगदान दिया।












