Aba News

स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब का सेवा कार्य, मरीजों में बांटे फल-बिस्किट

गिरिडीह, 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ने नवजीवन नर्सिंग होम व सदर अस्पताल गिरिडीह के महिला एवं पुरुष वार्डों में मरीजों को फल, बिस्किट और हॉर्लिक्स पैकेट वितरित किए। मरीजों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, सचिव लायन सुदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कुमार, लायन शत्रुघ्न सिंह और लायन मसरूर आलम सिद्दीकी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सदस्यों की यह पहल न केवल मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाई बल्कि समाज सेवा की मिसाल भी बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें