Aba News

बिगिनर्स प्ले स्कूल में आज़ादी का जश्न, नन्हे बच्चों ने दी देशभक्ति की मिसाल

सिरसिया के बिगिनर्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के रंग में सराबोर नज़र आया। स्कूल परिसर में निर्देशक अशोक कुमार ने तिरंगा फहराकर शहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बच्चों को आज़ादी का असली मतलब समझाया।

झंडा तोलन के बाद माहौल में देशभक्ति के गीत गूंज उठे और नन्हे बच्चों के चेहरों पर गर्व की चमक साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयां और चॉकलेट वितरित की गईं, जिससे बच्चों में खुशी दोगुनी हो गई और स्वतंत्रता दिवस का यह जश्न यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें