Aba News

गिरिडीह केनरा बैंक में आज़ादी का जश्न, ध्वज फहराकर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

गिरिडीह में केनरा बैंक की शाखा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति और जोश से भरपूर रहा। तिरंगे की शान में झंडा फहराने का गौरव शगुफ्ता अंजुम को मिला। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में झंडे को सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस मौके पर बैंक मैनेजर प्रेम प्रकाश सिन्हा के साथ आशीष कुमार, सौरभ कुमार, पूजा कुमारी, समृद्धि गुप्ता, अयाज अनवर अंसारी, पवन कुमार, विवेक कुमार और अजीत कुमार मौजूद रहे।

देशभक्ति के गीतों और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने सभी के दिलों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी को और गहरा कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें