Aba News

पचम्बा थाना में तिरंगा लहराया, आजादी के नायकों को किया नमन

पचम्बा थाना परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभक्ति की उमंग और गर्व के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की।

स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीतों से माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों और पुलिसकर्मियों ने आजादी के महान नायकों को श्रद्धांजलि दी।

सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया, यह संदेश देते हुए कि स्वतंत्रता सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें