स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गिरिडीह के निवर्तमान मेयर एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने मध्य भाग वार्ड नंबर 12 सिरसिया में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया और लोगों से आग्रह किया कि झंडा अपने घरों पर फहराकर 15 अगस्त की शाम सलामी देकर सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आज़ादी वीर जवानों की शहादत का परिणाम है और हम सब पर इसका सम्मान करने की जिम्मेदारी है।

सुनील पासवान ने हाल ही में पहलगाम घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की और किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं होने दिया। इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मध्य भाग के उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, संयोजक अशोक राम, वासुदेव राम, दिलीप ठाकुर, दिनेश पासवान, जितेंद्र कुमार, प्रेम सिंहा, रिंकू राम, महेंद्र राम, दीपक राम, मिंटू राम, अरविंद आनंद, शुभम पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।













