गिरिडीह के पीएम शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचम्बा में आज सुबह प्रार्थना सभा के बाद झारखंड आंदोलन के पुरोधा व जननायक बाबा दिसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, शिक्षिका स्वीटी कुमारी, पुनम कुमारी, अर्चना कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने उनके जीवन, त्याग, बलिदान और संघर्षपूर्ण आंदोलन की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके समर्पण और निष्ठा से ही आज झारखंड अपनी पहचान के साथ खड़ा है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, बाल संसद के सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













