Aba News

टावर चौक में गूंजा ‘अखंड भारत’ का संकल्प, सनातन की एकजुटता पर जोर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज टावर चौक स्थित शिव पार्वती हनुमान मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी, विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय और जिला अध्यक्ष रितेष पांडेय शामिल रहे। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास, सनातन धर्म की महानता और वर्तमान समय में देश एवं सनातन को तोड़ने की कोशिशों पर विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की भूमिका, एकजुटता और धर्म की सुरक्षा के लिए हो रहे प्रयासों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अखंड भारत की पुनः स्थापना, आपसी भाईचारे और जात-पात से ऊपर उठने की शपथ ली। इस अवसर पर संगठन ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की संजय पासवान को सदर प्रखंड उपाध्यक्ष, श्याम जी को नगर उपाध्यक्ष और सागर व शिवम जी को नगर कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। मौके पर जिला व महिला परिषद के पदाधिकारी, हिंदू हेल्पलाइन के कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुटता के इस संकल्प को मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें