Aba News

सलूजा गोल्ड स्कूल में CBSE क्लस्टर III टूर्नामेंट: तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर

सलूजा गोल्ड स्कूल में चल रहे CBSE क्लस्टर III टूर्नामेंट में तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। दर्शकों की मौजूदगी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिला। आज के मैचों में टीमों ने रेडिंग, टैकलिंग और डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया और शानदार टीम वर्क के दम पर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

इस कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए विपक्षी टीमों को मात दी। प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह गर्व का क्षण है जब लड़कियां पारंपरिक काम-काज से बाहर निकलकर लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

आज हुए मुकाबलों में अंडर-19 बालक वर्ग में एम. जी. एम., ओपन और फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की, वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में ग्रीज़ली विद्यालय, ज्ञान निकेतन, डी. वाई. पाटिल स्कूल और रेडियंट इंटरनेशनल ने विजयी प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें