Aba News

चाईबासा के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किया नक्सली

झारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता के दुर्गम जंगल और पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया। मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सघन सर्च अभियान का हिस्सा थी। कोल्हान और सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के कई शीर्ष नेता सक्रिय हैं और सुरक्षा बल लगातार उनके खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि बचे हुए नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें