Aba News

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में दर्जनों नागरिकों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन, राशन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, अबुआ आवास योजना समेत कई मुद्दों पर आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए डीसी ने त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।

उपायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का प्रशासन पर भरोसा बना रहे। उन्होंने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को नियमित जनता दरबार आयोजित होता है, लेकिन लोग अन्य दिनों में भी अपनी समस्याएं लेकर आ सकते हैं और संबंधित विभाग को आवेदन देकर त्वरित समाधान पा सकते हैं। डीसी ने कहा कि जनता दरबार का मकसद सीधे संवाद से जनता की वास्तविक समस्याओं को समझना और तेज़ समाधान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें