Aba News

गांडेय प्रखंड में कचरा प्रबंधन की बड़ी पहल, 26 पंचायतों में होगा वैज्ञानिक रीसाइक्लिंग कार्य

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज कार्यालय में गांडेय प्रखंड के लिए Project GARV (Gandey’s Action for Recycling Waste and Value-chain) पर अहम समन्वय बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रखंड की सभी 26 पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण, संग्रहण और परिवहन सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने साफ कहा कि कचरे का रीसाइक्लिंग ही स्वच्छता और स्वास्थ्य का आधार है, इसलिए इसके लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। इस कार्य को सफल बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट टास्क सौंपे और योजनाओं को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए।

बैठक में जनसहभागिता के महत्व पर जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही यह प्रोजेक्ट सफल होगा और पूरे क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, यूनिसेफ विशेषज्ञ और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाएगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और जागरूकता भी बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें