गिरिडीह, के सलूजा गोल्ड स्कूल में आज से कबड्डी का महाकुम्भ शुरू हुआ, जिसमें झारखंड और बिहार से आई 50 से अधिक टीमों ने रंग-बिरंगे झंडों संग ग्राउंड पर उतरकर ‘विविधता में एकता’ की मिसाल पेश की। सोमवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुए उद्घाटन समारोह में प्राचार्या शालिनी कवला, हरदीप कौर, सचिन गर्ग, ओ.पी. गोयल, गोविन्द झा, योगेश पांडेय, प्रसाद महतो, प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, निर्देशक रमनप्रीत कौर सलूजा, प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभा निखारने के साथ संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सीबीएसई ने बेहतर प्रबंधन के चलते एक बार फिर इस आयोजन की जिम्मेदारी स्कूल को सौंपी है।

पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग में दून ग्लोबल बनाम साउथ पॉइंट बुंडू और प्रतिभा पलवान स्कूल बनाम लेडी के.सी. रॉय स्कूल के बीच मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।













