गिरिडीह में आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 77 मीटर लंबा तिरंगा लेकर शहरभर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। झंडा मैदान से शुरू हुई यह यात्रा टावर चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पर समाप्त हुई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित सैकड़ों भाजपाई शामिल रहे।













