Aba News

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-III कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज़

सीबीएसई क्लस्टर-III कबड्डी प्रतियोगिता की मेज़बानी के लिए सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल पूरी तरह तैयार है। यह नॉक-आउट टूर्नामेंट 11 से 16 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें बिहार और झारखंड के लगभग 1,500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कुल 65 स्कूलों के खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में, लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उद्घाटन 11 अगस्त को सुबह 9 बजे और समापन 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा।

बाहर से आने वाले प्रतिभागियों, टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों के लिए स्कूल परिसर में आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है, जबकि मैच अधिकारी और तकनीकी टीम के लिए भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी मैच सीबीएसई दिशानिर्देशों के तहत प्रशिक्षित रेफरी और तकनीकी कर्मियों की देखरेख में होंगे। विद्यालय प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को भी सामने लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें