गिरिडीह के अग्रवाल समाज ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता की मिसाल पेश की। गिरिडीह ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में समाज के 17 सदस्यों ने रक्तदान किया, जबकि रांची के एएसपी अजय कुमार ने बोकारो में रक्तदान कर इस अभियान में योगदान दिया। बिपिन अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की, जिसके बाद प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मिथुन अग्रवाल समेत कई सदस्य इस नेक कार्य में शामिल हुए। नीरज, मंटू, रोहित व संतोष अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

समाज के अध्यक्ष व रेड क्रॉस चेयरमेन अरविंद कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है।” उन्होंने बताया कि जिले में थैलीसीमिया से पीड़ित कई बच्चों को हर महीने बड़ी मात्रा में रक्त की जरूरत होती है, और यह शिविर उनके लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी ऐसे शिविर आयोजित करने की अपील की। मौके पर डॉ. सोहेल अख्तर, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल समेत ब्लड बैंक टीम मौजूद रही।













