गांडेय विधानसभा अंतर्गत झा.मु.मो. प्रखंड समिति गिरिडीह पश्चिमी की ओर से कोवाड हटिया मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, दिशोम गुरु एवं झारखंड राज्य के निर्माता शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरुजी के जीवन, उनके संघर्ष और राज्य निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनवर असारी, प्रखंड सचिव विनोद सोरेन, युवा जिला सचिव फरदिन अहमद, कोषाध्यक्ष बासुदेव रविदास, मुखिया संघ अध्यक्ष शब्बीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि मुम्ताज असारी, मुखिया मोहन मंडल, अर्जुन मरांडी सहित कई पंचायत अध्यक्ष, सचिव व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने “गुरुजी अमर रहें” का नारा लगाया और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।













