Aba News

सिहोडीह में माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल शोरूम का शुभारंभ, इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्यावरण संरक्षण की अपील

गिरिडीह के सिहोडीह में गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य सड़क पर शनिवार को माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन सदर एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की जरूरत हैं, जो ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में योगदान देने की अपील की।

शोरूम संचालक संजय बर्मन ने बताया कि यहां सभी रेंज और मॉडल की इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। उद्घाटन समारोह में मौजूद स्थानीय लोगों ने नए शोरूम की शुरुआत पर संचालक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें