सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने रक्षा बंधन का पर्व अनूठे अंदाज में मनाते हुए शुक्रवार को सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों को राखी बांधी। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक की छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का वचन लिया।

इस भावुक पहल से पुलिस कर्मियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। पुलिस कर्मियों ने विद्यालय और छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रक्षा, सेवा और समाज के प्रति कर्तव्यभाव विकसित करना था।

विद्यालय की निदेशक रमनप्रीत कौर सलूजा ने कहा कि जवान हमारे समाज और संपत्ति की रक्षा करते हैं, इसलिए त्योहारों पर उन्हें घर-परिवार की कमी महसूस न होने देना हमारा कर्तव्य है।













