Aba News

गिरिडीह सर्राफा संघ का गठन, नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

गिरिडीह शहर के जेवर व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में संपन्न हुई, जिसमें शहर के अधिकांश जेवर व्यापारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से गिरिडीह सर्राफा संघ का गठन किया गया और विपिन स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, राजकुमार बर्णवाल, प्यारेलाल व दिलीप ठाकुर को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी में राहुल बर्मन अध्यक्ष, राजन बर्णवाल सचिव, आसिफ खान उपाध्यक्ष, राजीव कुमार तरवे उपसचिव, सचिन बर्मन कोषाध्यक्ष, चंदन गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, सुबोध स्वर्णकार संगठन मंत्री और रंजीत स्वर्णकार मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में संघ को मजबूत बनाने और जेवर व्यवसायियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सैकड़ों सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे और नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें