गिरिडीह के वार्ड नंबर 23, बाबा नगरी कोलडीहा 18 नंबर में श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शंकर और माता पार्वती का भव्य पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मुख्य पूजन का नेतृत्व पुजारी शिव शंकर पांडेय एवं कुंदन पांडेय ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्था मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज तांती व टीम ने संभाली।

पूजन के बाद हरीश जागरण महेशलुंडी टीम ने भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति में झूमते हुए भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन श्रद्धा, सामूहिकता और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत प्रतीक बना।













