Aba News

रक्षाबंधन-सावन पूर्णिमा पर दुःखहरणनाथ मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा इलाका

गिरिडीह जिले के उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध दुःखहरणनाथ मंदिर में सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सोमवार को शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। परंपरा के अनुसार, भक्त बड़ाकर स्थित उसरी नदी से जल भरकर करीब 25 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए, नाचते-गाते और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर और आसपास का पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। हर तरफ भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनोखा संगम दिखाई दिया। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चों में समान रूप से उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात से ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। सावन के इस आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के संयोग ने धार्मिक उत्सव के रंग को और गहरा कर दिया, जिससे पूरा इलाका भोले भक्ति में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें