.एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता की कड़ी कार्रवाई में एफसीआई के चावल से लदा एक ट्रक जब्त किया गया है। गुप्त सूचना पर गुरुवार देर शाम बगोदर बस स्टैंड स्थित मॉर्केट कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की गई, जहां दो दुकानों में एफसीआई का चावल स्टॉक कर ट्रक पर लादा जा रहा था। खास बात यह रही कि ट्रक एक कार के कारण सड़क पर फंसा हुआ था, तभी मौके पर एसडीएम पहुंचे और चावल लदे ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जांच में एफसीआई का मॉर्का लगा बोरा और प्लास्टिक बोरी में बंद चावल बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि एफसीआई का चावल बोरा बदलकर बाहर भेजा जा रहा था। एसडीएम ने मौके से चावल के सैंपल भी जब्त किए और दोनों दुकानों को पुलिस के जरिए सील करवा दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस गोरखधंधे में जो भी शामिल होंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।












