Aba News

गाज़ा पर कब्ज़े के लिए तैयार इज़रायल! सुरक्षा परिषद ने दी नेतन्याहू को हरी झंडी

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जिन्होंने पहले गाज़ा पर कब्ज़ा न करने की बात कही थी, अब पूरी तरह से इसे अपने नियंत्रण में लेने के मूड में दिख रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इज़रायली सुरक्षा परिषद ने उनके कब्ज़ा योजना को मंजूरी दे दी है। नेतन्याहू का कहना है कि हमास को पूरी तरह खत्म करने के लिए गाज़ा पट्टी पर कब्ज़ा करना ज़रूरी है, हालांकि उनका दावा है कि कब्ज़े के बाद इसका शासन अरब फोर्सेज को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-सा अरब देश इस ज़िम्मेदारी को संभालेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाज़ा पर कब्ज़े से पहले इस प्रस्ताव को इज़रायल की पूर्ण मंत्रिमंडल से मंजूरी लेनी होगी, जो संभवतः 10 अगस्त तक मिल सकती है। सुरक्षा बैठक में यह भी विचार हुआ कि उन इलाकों पर कब्ज़ा किया जाए, जहां अभी इज़रायली सेना मौजूद नहीं है, और फिलिस्तीनी नागरिकों को सैन्य कार्रवाई से पहले निकलने का समय दिया जाएगा। इस फैसले से 22 महीने से चल रहे इज़रायल-गाज़ा संघर्ष के और भड़कने की आशंका गहरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें