Aba News

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, एक नाबालिग की मौत, दो घायल

गिरिडीह शहर के कोलडीहा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन नाबालिगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पहाड़ीडीह निवासी मो. कुर्बान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक मॉर्निंग वॉक के लिए गिरिडीह स्टेडियम जा रहे थे, तभी कोलडीहा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुर्बान को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को कोलडीहा मस्जिद के पास रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। वहीं बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हादसे ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें