Aba News

“शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: गिरिडीह माहुरी वैश्य महामंडल ने याद किया संघर्ष और समर्पण”

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल की ओर से गुरुवार संध्या को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में उमाशंकर चरण पहाड़ी, राजेंद्र तरवे, अनिल गुप्ता, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, पूनम प्रकाश, कंचन एकघरा, मनीष आकाश, अनुज सेठ, हबलु गुप्ता, संजीत तरवे, हरि मोहन कंधवे, गोपाल भदानी, अरुण कुमार, परमानंद कंधेवे, आकाश सुमन, राकेश गुप्ता और संजय गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान और आदिवासी चेतना को जागृत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभा में यह भी कहा गया कि झारखंड उनके नेतृत्व और संकल्प का परिणाम है, और राज्य उन्हें कभी नहीं भुला सकता। माहुरी वैश्य समाज ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें