Aba News

“गिरिडीह को मिला नया अंचलाधिकारी, जितेन्द्र प्रसाद ने संभाला कार्यभार

गिरिडीह प्रखंड को गुरुवार को नया अंचलाधिकारी मिल गया है। 36वें अंचलाधिकारी के रूप में जितेन्द्र प्रसाद ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पूर्व में बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी गणेश रजक ने उन्हें औपचारिक रूप से बुकें भेंट कर स्वागत किया और कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण समारोह में अंचल के बड़ा बाबू बबलू समेत कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने नए अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवपदस्थापित अंचलाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि वे जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे और पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता का विश्वास जीतना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। गिरिडीह अंचल में विकास और सुशासन की नई उम्मीद के साथ जितेन्द्र प्रसाद के आगमन से आम लोगों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें