Aba News

महुआर कांड: भू-माफियाओं और अपराधियों से आतंकित परिवार ने बेंगाबाद थाना में लगाई सुरक्षा की गुहार, कल गांव में होगा प्रतिवाद सभा

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर (बोरोटांड़) में जमीन कब्जा को लेकर उत्पन्न तनाव के बीच पीड़ित परिवार ने आज थाना पहुंचकर सुरक्षा की मांग की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। यह घटना 4 अगस्त को राजकीय अवकाश के दिन हुई थी, जब बाहर से आए असामाजिक तत्वों ने जमीन सीमांकन की आड़ में हिंसक तांडव मचाया।

इस मामले को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि इन दिनों भू-माफियाओं का एक सक्रिय गिरोह गांवों में दहशत फैला रहा है, और प्रशासनिक संरक्षण में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। यादव ने बताया कि कल प्रस्तावित न्याय मार्च को स्थगित कर चरणबद्ध आंदोलन के तहत गांव में प्रतिवाद सभा आयोजित की जाएगी। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आगे जिला स्तर पर भी आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें