Aba News

खंडोली स्थित नेचर व्यू रिजॉर्ट में लायंस क्लब एलिट ने दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह सहर के खंडोली स्थित नेचर व्यू रिजॉर्ट में लायंस क्लब एलिट के सदस्यों ने दिवंगत गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोक सभा में लायंस क्लब एलिट के सदस्य, अवनीश, अनशु, संजय कुमार सिंह, दसरत प्रसाद, सुदीप गुप्ता, गुंजन कुमार शर्मा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें