Aba News

शिबू सोरेन के सम्मान में काम रोका, मजदूरों की हाजरी काटने पर भड़के आकांक्षा कंपनी के कर्मचारी

गिरिडीह नगर निगम के तहत सफाई व कचरा उठाने का काम संभाल रही आकांक्षा कंपनी के मजदूरों ने बुधवार को कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सम्मान स्वरूप उन्होंने एक दिन काम बंद रखा था, लेकिन आज जब वे काम पर लौटे तो कंपनी प्रबंधन ने उनकी एक दिन की हाजरी काटने की बात कही, जिससे सभी मजदूर आक्रोशित हो उठे। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने भावनात्मक निर्णय लिया था, न कि किसी निजी कारण से छुट्टी ली।

वहीं कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्राइवेट कंपनियों को बंद रखने को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ था, इसलिए मजदूरों की अनुपस्थिति को गैरहाजिरी माना गया और नियमानुसार एक दिन की मजदूरी काटी गई है। इस घटना के बाद मजदूरों और प्रबंधन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल नगर निगम ने स्थिति पर नजर रखी है और दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें