Aba News

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, सर्वर अपडेशन सहित कई समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह  देशभर में कार्यरत राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ताओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. जी. कुलकर्णी ने किया। इस दौरान सर्वर अपडेशन की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, जिससे देश भर में व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही डाकघर से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद एक औपचारिक बैठक कर विस्तृत चर्चा की जाएगी और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीस भट्टाचार्य, सहायक सचिव अभय जैन, संगठन मंत्री गायत्री दुबे, सहायक सचिव मिलिंद साने, झारखंड राज्य सचिव सत्य नारायण दुबे और गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुधीर आनंद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें