Aba News

झारखंड के जननायक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

गिरिडीह के रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ और प्रखर जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल ने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज, किसानों और मजदूरों की आवाज को संसद तक पहुंचाया और उनके अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। सभा में डॉ. के. एन. शर्मा, डॉ. मनीषा रतन होरो, प्रो. रेणुका साहू, डॉ. आतिश रंजन, प्रो. पूनम प्रभा, प्रो. दीपिका, प्रो. नम्रता तिर्की, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. ज्योति चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें