Aba News

गिरिडीह में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

गिरिडीह जिले के पचंबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की। कार्यशाला में बताया गया कि 7 और 8 अगस्त को जिले के सभी 34 मंडलों में मंडल कार्यशालाएं आयोजित होंगी और 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

यह यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को सम्मान देने और आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यशाला में नेताओं ने सभी सामाजिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा की तैयारी और हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए गए। मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें