Aba News

राजकीय शोक के बीच खुला सुभाष पब्लिक स्कूल, आदेश की अवहेलना पर उठा सवाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के बावजूद गिरिडीह शहर स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल मंगलवार को खुला रहा, जिससे विवाद गहरा गया है। कोलडीहा स्थित इस निजी विद्यालय में जहां अन्य स्कूलों ने सरकारी आदेश का पालन कर बंदी रखी, वहीं इस स्कूल में बच्चों की नियमित कक्षाएं संचालित की गईं।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने सफाई दी कि यह सिर्फ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी थी और कोई पढ़ाई नहीं हुई, लेकिन छात्र और उनके अभिभावकों ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि सामान्य दिनों की तरह शिक्षण कार्य चला। पहले स्कूल की छुट्टी का नोटिस भेजा गया था, फिर दूसरा नोटिस जारी कर बच्चों को बुला लिया गया। इस पर जेएमएम के पूर्व मीडिया प्रभारी अभय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह न सिर्फ राजकीय शोक, बल्कि राज्य सरकार के आदेश का भी खुला उल्लंघन है। उन्होंने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें