गिरिडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है। बरगंडा स्थित चैंबर भवन में मंगलवार को गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन और झारखंड निर्माण में उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

माइका स्पोर्ट्स एसोसिएशन से अशोक पांड्या, राजेंद्र बगेड़िया, संजय भूढोलिया, अरविंद राजगढ़िया, लख्खी गोरीसरिया और राजेंद्र भारतीया उपस्थित रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रमोद कुमार, सीए विकास खेतान, सुनील मोदी, दिनेश खेतान, संजय जैन, अंकित बगैडिया, श्रवण केडिया, विकास बगेडिया और विवेश जलान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी चेतना, अधिकार और आत्मसम्मान की लड़ाई का प्रतीक रहे हैं। वहीं वस्त्र व्यवसायी संघ से राजेश सुराना, नीलकमल भारतीय और दीपक मोदी ने गुरुजी की समाजसेवा और संघर्षशीलता को प्रेरणास्रोत बताया।













