Aba News

शुभमन और सिराज का टेस्ट धमाका! टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड, भारत ने रच दिया इतिहास!

भारत बनाम इंग्लैंड की पांच मैचों की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई इबारत लिख गया। शुभमन गिल की अगुवाई में ‘द ओवल’ मैदान पर टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत दर्ज कर न सिर्फ सीरीज को 2-2 से बराबर किया, बल्कि 6 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस मैच में गिल ने 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाकर ग्राहम गूच को पीछे छोड़ दिया। वहीं, तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन 3 विकेट लेकर बुमराह के 23 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जो कि इंग्लैंड की धरती पर किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वोच्च प्रदर्शन है।

सिराज का स्पेल अंतिम दिन भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। उन्होंने न केवल टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। उन्होंने 5 टेस्ट में 23 विकेट लिए, जबकि इंग्लैंड के जोश टंग 19 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट इतिहास में सबसे कम अंतर — महज़ 6 रनों से जीत — का कीर्तिमान भी रचा। इससे पहले भारत ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 रनों से टेस्ट जीता था।

इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया ने कुल 3,809 रन बनाए, जो किसी भी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक स्कोर है। वहीं, इंग्लैंड भारत के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीतने में नाकाम रहा। इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट ने भी इस टेस्ट में शतक जड़ते हुए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक (13) लगाकर स्टीव स्मिथ की बराबरी की। पर spotlight रहा भारत का — जहां शुभमन गिल की कप्तानी और सिराज की धारदार गेंदबाज़ी ने यह टेस्ट एक यादगार जंग बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें