Aba News

कुएं में करंट लगने से 14 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

गिरिडीह के गांडेय प्रखंड अंतर्गत गजकुंडा पंचायत में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पंचायत समिति सदस्य दुलारी देवी के 14 वर्षीय पुत्र रवि पंडित की कुएं में डूबने से मौत हो गई। रवि अपने दोस्तों के साथ घर के बगल स्थित एक बड़े कुएं में नहाने गया था, जहां टुल्लू पंप के कारण पानी में करंट फैला हुआ था। नहाकर बाहर निकलने के दौरान रवि को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर कुएं में गिर गया और डूब गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और रस्सी व जाल से उसे खोजने लगे, लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में गिरिडीह से बुलाए गए गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे गांडेय सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है। मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक और सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव ने परिजनों को सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें