लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के चौथे दिन का पहला सेशन रोमांच से भरपूर रहा। इंग्लैंड ने 164/3 का स्कोर खड़ा कर दिया है और अब उन्हें जीत के लिए 210 रनों की दरकार है। हैरी ब्रूक 30 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों पर डटे हैं, जबकि जो रूट 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पहले सेशन में इंग्लैंड ने 150 रन के पार पहुंचते हुए अपनी मंशा साफ कर दी है। 35 ओवर के बाद स्कोर 153/3 रहा। ब्रूक ने 27 गेंदों में आक्रामक अंदाज में 35 रन जड़े, वहीं जो रूट संयम से बल्लेबाज़ी करते हुए 32 गेंदों में 21 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी देखी जा रही है।
भारतीय गेंदबाज़ों की ओर से सिराज ने कप्तान ओली पोप को 27 रन पर आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इससे पहले आकाशदीप ने 53 रन बना चुके बेन डकेट को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 28 ओवर तक इंग्लैंड का स्कोर 106/3 था।
इंग्लैंड की शुरुआत धीमी लेकिन सधी हुई रही। डकेट ने 22वें ओवर में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 6 शानदार चौके लगाए। अब भारत की गेंदबाज़ी और इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज़ी के बीच मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।












