गिरिडीह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चुनाव की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की शुरुआत में ही तीन डॉक्टरों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एस.के. डोकानिया के समक्ष डॉ. रियाज अहमद ने अध्यक्ष पद, डॉ. रितेश सिन्हा ने सचिव पद और डॉ. नूतन लाल ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।

चुनाव समिति में डॉ. मोहम्मद आजाद, महिला विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा सिंह और डॉ. शिवप्रसाद मिश्रा भी शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। यदि तब तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा पर्चा नहीं भरा गया तो तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चयनित माने जाएंगे। नामांकन के दौरान डॉ. नीरज डोकानिया, डॉ. बरनवास हेम्ब्रम और डॉ. अरविंद कुमार सहित कई डॉक्टर उपस्थित रहे।












