मारवाड़ी महिला सम्मेलन गिरिडीह सृजन शाखा ने पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला में गौ सेवा का आयोजन किया। इस दौरान संस्था की सदस्यों ने वृद्ध गायों और बछड़ों को गुड़, केला और हरी सब्ज़ियाँ खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। गौ माता की सेवा कर सभी सदस्यगण अत्यंत प्रसन्न हुए और भविष्य में इस प्रकार की सेवा नियमित रूप से करते रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रिया जालान, सचिव निधि खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मेघा जालान, निक्की गाड़िया, कोमल केडिया, सलोनी सिंघानिया, लीना झुनझुनवाला, स्वाति बसइवाला एवं रक्षा जालान का विशेष योगदान रहा। इस सेवा आयोजन की स्थानीय गौसेवकों ने सराहना की और संगठन के इस कार्य को प्रेरणादायक बताया। संस्था ने इस सेवा कार्य को समाज में सद्भाव और संवेदना का प्रतीक बताया।












